दांत सिर्फ खाना चबाने में ही सहायक नहीं बल्कि हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके बिना हमारी मुस्कुराहट अधूरी है और मुस्कुराहट के बिना हमारे व्यक्त्वि ही अधूरा लगता है। यहां तक कि काफी हद तक हमारा आत्मविश्वास हमारी शक्लो-सूरत पर टिका है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हमारे दांतों पर निर्भर है। वैसे तो उम्र के हर पड़ाव में दांत अहम हैं लेकिन खासतौर पर युवा उम्र में कोई भी अपने दांतों को गंवाना नहीं चाहता। इसलिए अपने दांतों की रोजाना देखभाल करना जरूरी है। अगर हर रोज दांतों को साफ नहीं करें तो उन पर पीलेपन की परत जम जाती है। अपनी खूबसूरती को लेकर जागरूक महिलाएं तो विशेष तौर पर अपने दांतों को लेकर काफी सजग रहती हैं। कारण यह कि पीले दांतों के साथ मुस्कुराहट किसी को आकर्षित करना तो दूर उल्टे अपना ही मखौल ही बनाता है। एक मुस्कुराता चेहरा हमेशा पसंद किया जाता है। मुस्कुराहट, चेहरे पर खुशी आपकी पहचान हैं। ऐसे में दांतों के पीलेपन को दूर करने और स्वस्थ दांतों के लिए आपको कुछ उपाय और घरेलू नुस्खे बताना उपयोगी है।
खराब आदतें
एक खूबसूरत मुस्कुाराहट के लिए दांतों का सफेद होना जरूरी है। हालांकि, कई गलत आदतें जैसे, धूम्रपान, शराब, दांतों की ठीक से सफाई न करना दांतों को पीला बना देती है।
वंशानुगत
दांतों में पीलेपन की कई वजहें हैं। बढ़ती उम्र, वंशानुगत कारण, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, तंबाकू और सिगरेट आदि पीने से दांतों पीले हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात दंातों की उचित देखभालन न करना पीलेपन कका अहम कारण है। दांतों का पीलापन और बदबू दूरने के लिए आप कुछ प्राकृतिक एवं घरेलू उपचार कर सकते हैं।
सिट्रस फल
सिट्रस फल मुंह की दुर्गंध को दूर करने के साथ मसूड़ों को मजबूत और दांतों को सफेद करने का काम करते हैं। सिट्रस फलों में संतरा, नींबू, अनानास, मौसम्मी आदि मुख्य हैं। इसके अलावा हरी सब्जियां और भरपूर सलाद दांतों की सफेदी और उन्हें निरोग रखने में कारगर हैं।