Best Honeymoon Destination in Goa : हनीमून के लिए जाना हैं तो फिर गोवा के बारे में जरूर ध्यान देवें

गोवा (Goa) हमेशा से ही दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। बात अगर गोवा (Best Honeymoon Destination in Goa) के क्षेत्रफल की करें तो यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। अपनी मनोरम छटा, खूबसूरत बीच और कला के लिए यह दुनिया में प्रसिद्द है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था पुर्तगलियों ने 500 वर्ष तक गोवा पर शासन किया और दिसंबर 1961 में इसकी बागडोर भारत के हाँथ में सौंपी गयी।

बटरफ्लाई बीच – Butterfly Beach

इस बीच का सिर्फ़ नाम ही ख़ूबसूरत नहीं है बल्कि अपनी अनछुई और अनगढ़ ख़ूबसूरती के कारण ही यह सैलानियों की पहली पसंद है। अगर आप अपने हनीमून (Honeymoon) को यादगार बनाना चाहते है और अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छी यादें और बातें शेयर करना चाहते हैं तो इससे अच्छी और एकांत जगह शायद ही आपको मिले। इस बीच तक पहुँचने के लिए आपको नाव का सहारा लेना होगा।

काकोलेम बीच – Kakolem Beach

काकोलेम बीच को टाइगर बीच भी कहते हैं अगर आप और आपका पाटर्नर दोनों ही adventurous हैं, तो समझ लें कि यह तट आपके लिए ही बना है। बहुत कम लोगों को इस बीच के बारे में पता है ऐसे में शान्ति के माहौल में उनके साथ टाइम बिताना एक अच्छा प्लान होगा।

कोला बीच – Colva Beach

यहां के स्थानीय लोग भी इस बीच के विषय में कम ही आते हैं। प्रकृति कि गोद में छिपे हुए समुद्री तट तक पहुंचने के लिए आपको कानकोना के दक्षिणी हिस्से की ओर जाना होगा यह बीच झील से घिरा हुआ है। यहां रात में रुकने के लिए घर भी बने हैं। जहां रुक कर आप समंदर और वादियों को निहार सकरते हैं।

ये भी पढ़ें :- Biography of Acharya Chanakya : चाणक्य- एक महान विद्वान एवं कूटनीतिज्ञ

अरामबोल बीच – Arambol Beach

अगर आपको प्राकृत का आनंद लेना अच्छा लगता है तो गोवा (Goa) का यह बीच आपके लिए ही है। यह बीच पथरीला और चमचमाती रेत से भरा हुआ है इस बीच पर मोहक खाइयां भी हैं।

गोवा के चर्च – Goa Ke Church

अगर आप धार्मिक प्रवत्ति के हैं तो गोवा आपको बिलकुल भी निराश नहीं होने देगा गोवा के चर्च काफी लोकप्रिय हैं। पुर्तगाली राज के इतिहास के कारण यहां कई चर्च हैं। आध्यात्मिक केंद्र होने के अलावा ये चर्च खूबसूरत वास्तुकला का नमूना भी हैं। गोवा के कुछ लोकप्रिय चर्च – सेंट कैथेड्रल चर्च (Se Cathedral Church), सेंट फ्रांसिस आफ असीसी (St Francis of Assisi), बेसिलिका आफ बाम जीसस (Basilica of Bom Jesus) आदि है। गोवा घूमने आने वाले लोग इन चर्च को जरूर देखता हैं।

अगौड़ा किला – Fort Aguada

अगौड़ा किला गोवा (Best Honeymoon Destination in Goa) के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसका निर्माण 1612 में पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच हमले से बचने के लिए कराया था। इस किले में ताजे पानी का एक झरना है जो यहां से गुजरने वाले लोगों की पानी की जरुरत को पूरा करता था। यह किला पुर्तगालियों के सभी कार्यक्रमों का केंद्र था।

वैसे तो गोवा पूरे साल ही अपनी मनोरम और मोहक अंदाज से पर्यटकों को लुभाता रहता है लेकिन मानसून के आते ही प्रकृति गोवा को अदभुत स्वरूप और सौंदर्य प्रदान करती है। शांति पसंद लोगों को गोवा बहुत भाता है। गोवा में छोटे- बड़े कुल मिलकर 40 बीच हैं। यहां पर पर्यटकों कि भीड़ गर्मी के मौसम में होती है। गोवा अपने आप में एक विशाल इतिहास खूबसूरती समेटे हुए है इसलिए यहां अपने जीवन में एक बार जरूर जाएं।

1 thought on “Best Honeymoon Destination in Goa : हनीमून के लिए जाना हैं तो फिर गोवा के बारे में जरूर ध्यान देवें”

Leave a Comment